भोपाल किन्नर सुसाइड: भोपाल के छोला मंदिर इलाके में किन्नर ने आत्महत्या कर ली। मृतक राहुल उर्फ राखी झालावाड़ से नौकरी के नाम पर आया था और एक साल से किन्नरों की टोली के साथ रह रहा था।
भोपाल में किन्नर का सुसाइड: चार दिन पुराना शव कमरे से बरामद

भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक किन्नर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान झालावाड़ निवासी राहुल उर्फ राखी (24) के रूप में हुई है, जो एक साल पहले नौकरी के बहाने भोपाल आया था और तब से भानपुर मल्टी में किराए से रह रहा था।
किन्नर की टोली में शामिल था राहुल
जानकारी के अनुसार, राहुल ने अपने परिवार से कहा था कि वह भोपाल में ब्यूटी पार्लर में काम करेगा, लेकिन यहां आकर उसने किन्नरों की टोली से जुड़कर उनसे साथ मांगने का काम शुरू कर दिया। वह पूरी तरह किन्नर के रूप में जीवन बिता रहा था।
भाई से की थी अंतिम बात
7 जून को राहुल ने आखिरी बार अपने भाई बजरंग से बात की थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और परिजनों से कोई संपर्क नहीं हुआ। जब दो दिन तक गेट नहीं खुला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और सड़ी हुई बॉडी बरामद की।
पुलिस ने जब्त किया मोबाइल, नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने शव को मॉर्चुरी भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और टेक्निकल जांच जारी है।
किन्नर समुदाय की मौजूदगी
जैसे ही घटना की जानकारी किन्नर समुदाय को मिली, बड़ी संख्या में सदस्य मॉर्चुरी रूम पहुंच गए। उन्होंने बताया कि राहुल पूरी तरह से किन्नर बन चुका था और टोली के साथ ही रहकर काम करता था। हालांकि, उसके परिवार वालों का कहना है कि गांव में वह लड़का बनकर ही रहता था।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




