
राजा रघुवंशी तंत्र अनुष्ठान उज्जैन: राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उज्जैन में उनके परिवार ने सोनम के साथ उनकी सलामती के लिए तांत्रिक अनुष्ठान करवाया। महंत रामेश्वर दास का दावा है कि अनुष्ठान के पांचवें दिन राजा का शव मिला।
उज्जैन: जिस महिला पर अपने ही पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है, उसी की सलामती के लिए राजा का परिवार भगवान से दुआ कर रहा था। राजा और सोनम के 23 मई से लापता होने के बाद परिजन उनकी खोज में हर संभव प्रयास कर रहे थे। इसके तहत उज्जैन के चिंतामन रोड स्थित अखाड़ा परिषद में तंत्र क्रिया कराई गई।
इस अनुष्ठान का नेतृत्व अखाड़ा परिषद के महंत रामेश्वर दास ने किया, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की।

तंत्र क्रिया के बाद मिला शव
महंत के अनुसार, राजा के परिवार से अभिषेक नामक युवक 28 मई को आश्रम आया। उसके साथ गुजरात से आया एक शिष्य भी था। उन्होंने राजा और सोनम के गायब होने की जानकारी देते हुए अनुष्ठान की मदद मांगी। महंत ने बताया कि पांच दिन के भीतर राजा की खबर मिल जाएगी और वास्तव में 2 जून को राजा का शव मिला।
क्या होता है ये अनुष्ठान?

महंत रामेश्वर दास ने बताया कि तंत्र अनुष्ठान में गुमशुदा व्यक्ति की जानकारी प्राप्त करने के लिए विशेष विधियां अपनाई जाती हैं:
- राजा के कपड़े में अभिमंत्रित यंत्र रखा गया।
- इसे गाय के गोबर से लीपकर 50 किलो वजन से दबा दिया गया।
- मंत्रों की माला का जाप रोज सुबह-शाम किया गया।
- पांच दिन तक क्रिया चलती रही।
- राजा और सोनम का फोटो और कपड़े अनुष्ठान में उपयोग हुए।
फोटो और कपड़े शिप्रा में प्रवाहित
राजा की मौत और सोनम के सामने आने के बाद इन वस्तुओं को किसी गलत हाथ में न पड़ने देने के उद्देश्य से शिप्रा नदी में प्रवाहित कर दिया गया। साथ ही राजा-सोनम के फोटो के साथ मंत्र लिखी पर्ची भी प्रवाहित की गई।
परिवार की उम्मीद और सच्चाई
जो परिवार अपने बेटे और बहू की सलामती के लिए पूजा कर रहा था, उन्हें यह नहीं पता था कि उन्हीं में से एक (सोनम) हत्या के आरोप में नामजद है। तांत्रिक अनुष्ठान में विश्वास के साथ उन्होंने फोटो और कपड़े महंत को सौंपे।
महंत बोले- तंत्र से मिलता है संकेत
महंत रामेश्वरदास का दावा है कि ये विधियां सिर्फ मान्यता नहीं, बल्कि वर्षों की तपस्या और अनुभव पर आधारित हैं। वे बताते हैं कि विभिन्न मंत्रों के अक्षरों और बीज मंत्रों का गूढ़ रहस्य होता है। इससे उन्हें खोए हुए व्यक्ति की लोकेशन या हालात का संकेत मिल सकता है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




