
उज्जैन, मध्यप्रदेश: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक नदीम जावेद शनिवार, 15 जून को उज्जैन पहुंच रहे हैं। वे कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यालय में जिला ग्रामीण कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह बैठक दोपहर 12 बजे राजीव भवन, क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

बैठक पहले होनी थी 13 जून को
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल ने बताया कि 12 जून को अहमदाबाद विमान हादसे के कारण समस्त कांग्रेस कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए थे। इसी कारण 13 जून को प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर दिया गया था, जो अब 15 जून को होगी।
कौन-कौन होंगे मौजूद
- नदीम जावेद – AICC पर्यवेक्षक
- चंदरसिंह सोंधिया – प्रदेश कांग्रेस जिला प्रभारी
- प्रताप भानु शर्मा – MP कांग्रेस के पर्यवेक्षक
- भैरू सिंह बापू सुसनेर – विधायक
जिन्हें आमंत्रित किया गया
बैठक में जिला पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिला समन्वय समिति के सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस डेलीगेट्स, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।
सभी ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील
जिला कांग्रेस की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के सभी कार्यकर्ताओं को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।
यह बैठक आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




