
रतलाम में शनिवार सुबह से लगातार बारिश जारी है। हनुमान ताल पानी से लबालब भर गया है और शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। जिले में अब तक 3.5 इंच से अधिक वर्षा हो चुकी है
रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में शनिवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, वहीं हनुमान तालाब भी पूरी तरह भर चुका है।

3.5 इंच से अधिक बारिश, मौसम हुआ ठंडा
शुक्रवार को जहां दिनभर बादल छाए रहे, वहीं शनिवार को बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। सुबह से रिमझिम और तेज बारिश का दौर जारी है। जिले में 1 जून से अब तक 3.5 इंच (लगभग 100 मिमी) से अधिक वर्षा हो चुकी है।
हनुमान ताल में पानी भर गया
शहर का प्रसिद्ध हनुमान ताल वर्षा जल से लबालब भर गया है। आसपास के क्षेत्रों में भी तालाब और नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हो रहा है।
तापमान में गिरावट दर्ज
बारिश के कारण मौसम में ठंडक आ गई है। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग का अलर्ट: भारी बारिश संभव
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपर एक लो-प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके अलावा पश्चिमी ट्रफ के कारण पूर्वी और उत्तरी भागों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
बारिश के साथ जिले के सभी प्रशासनिक विभाग अलर्ट मोड पर हैं। आम जनता से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




