पुलिस के अनुसार, यह घटना 29 जून की दोपहर करीब 3 बजे हुई। कारोबारी मनीष पटवा ने शिकायत में बताया कि उनके मित्र गौरव शर्मा के शराब ठेकों की 25 से 28 जून के बीच की बिक्री का लगभग 40 लाख रुपये का कलेक्शन बैंक बंद होने के कारण सुरक्षित रखने के लिए उनके पास भेजा गया था।

गौरव शर्मा के कर्मचारी अमित ने नकदी मनीष पटवा के कर्मचारी फरदीन और उसके पिता फिरोज को सौंपी। रकम गिनने के बाद जब दोनों बैग लेकर घर के ऊपर जा रहे थे, तभी चेहरे पर कपड़ा बांधे और ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय जैसी ड्रेस पहने एक बदमाश ने फरदीन को जान से मारने की धमकी दी और रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
वारदात के बाद आरोपी बाहर स्कूटी पर इंतजार कर रहे अपने साथी के साथ गायत्री टॉकीज की ओर भाग निकला। फरदीन और फिरोज ने उनका पीछा किया, लेकिन दोनों बदमाश फरार होने में सफल रहे।

पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।
घटना के समय गौरव शर्मा उज्जैन में थे। उनके रतलाम लौटने के बाद स्टेशन रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। थाना पुलिस ने लूट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्टों में पीड़ित कारोबारी का नाम हवाला कारोबार से जुड़ा होने का दावा किया गया है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस का ध्यान लूट की वारदात और आरोपियों की गिरफ्तारी पर केंद्रित है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




