
इंदौर प्रेमी युगल आत्महत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के राजेंद्र नगर इलाके में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 20 वर्षीय युवती आयुषी और 25 वर्षीय युवक कपिल को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मामले में शादी को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
युवक की हालत थी नाजुक, शुक्रवार सुबह मौत
पुलिस के अनुसार, युवक कपिल ऑटो रिक्शा चलाता था और युवती आयुषी तेजपुर गड़बड़ी क्षेत्र की रहने वाली थी। कपिल के भाई राहुल ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे कपिल ने फोन कर बताया कि उसने और आयुषी ने जहर खा लिया है। शुरुआत में उसे मज़ाक समझा गया, लेकिन जब दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार सुबह कपिल ने भी दम तोड़ दिया।
अस्पताल में हंगामा, परिवारों में तनाव
इंदौर प्रेमी युगल आत्महत्या के इस मामले ने एमवाय अस्पताल में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। जैसे ही आयुषी की मौत की खबर फैली, उसका परिवार अस्पताल पहुंचा और कपिल के परिजनों से झड़प हो गई। अस्पताल स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। इसी दौरान आयुषी का मोबाइल लेकर उसका परिवार वहां से निकल गया।
शादी को लेकर तीन लाख की डिमांड का आरोप
कपिल के भाई राहुल का दावा है कि कपिल और आयुषी शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिवार की सहमति नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आयुषी के परिवार ने शादी के लिए तीन लाख रुपये की मांग की थी, जो दोनों पूरा नहीं कर पाए। इसके चलते दोनों तनाव में थे।
लड़की के परिवार ने किया आरोपों से इनकार
आयुषी के चचेरे भाई अंकित ने कपिल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कपिल ने जबरदस्ती आयुषी को ऑटो में बैठाकर ले गया था। रात 8 बजे तक आयुषी घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी बंद हो गया, जिसके बाद अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। अंकित ने कपिल पर आयुषी का अपहरण, मारपीट और जहर पिलाने का आरोप लगाया है।
पुलिस जांच में जुटी, नहीं मिला सुसाइड नोट
भंवरकुआं थाने के एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि इंदौर प्रेमी युगल आत्महत्या के मामले में जांच चल रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और दोनों परिवार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




