
रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हर्ष गुप्ता निवासी सुनार मोहल्ला, ग्वालियर के रूप में हुई है। वह सुबह करीब 9:30 बजे ग्वालियर से ओवरनाइट एक्सप्रेस के जरिए इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसके बाद उसे रतलाम जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-1 से डेमू ट्रेन पकड़नी थी।

प्लेटफॉर्म बदलते समय हुआ हादसा
हर्ष प्लेटफॉर्म नंबर-4 से प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पैर फिसलने से वह सीधे ट्रेन के नीचे आ गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
व्यापारिक काम से आया था इंदौर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हर्ष गुप्ता व्यापारिक कार्य के सिलसिले में इंदौर आया था। हादसे की सूचना मिलते ही इंदौर में रहने वाले उसके रिश्तेदार रेलवे स्टेशन पहुंच गए। वहीं, ग्वालियर में मौजूद परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई, जिसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गए।
रेलवे पुलिस ने शुरू की जांच
रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें, क्योंकि ऐसी लापरवाही गंभीर हादसों का कारण बन सकती है.
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




