मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाघेला गार्डन के पास बायपास क्षेत्र में एक युवक ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही खजराना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 110 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
खेती करता था, नशे की लत ने बनाया तस्कर
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकिशन उर्फ रामनिवास गिरी (28) निवासी ग्राम काटिया, थाना सुवासरा, जिला मंदसौर के रूप में हुई है। आरोपी आठवीं तक पढ़ा है और खेती का काम करता है।
पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह खुद नशे का आदी है। नशे की लत और कम समय में अधिक पैसा कमाने की चाहत में वह मंदसौर के कोटड़ी क्षेत्र से कम कीमत पर ब्राउन शुगर खरीदकर इंदौर में अधिक दाम पर बेचता था।
सप्लायर और नेटवर्क की तलाश जारी
खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर की सप्लाई कौन करता था और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार के नशे के अवैध कारोबार की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




