देवास में हुई थी दोनों की पहचान
महिला कॉन्स्टेबल ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पहले देवास में पदस्थापना के दौरान उसकी राहुल शर्मा से पहचान हुई थी। शुरुआती बातचीत के बाद आरोपी लगातार फोन करने लगा। कई बार मना करने और बातचीत बंद करने के बावजूद उसने फोन और संदेश भेजना जारी रखा।

ट्रांसफर के बाद भी करता रहा पीछा
पीड़िता के अनुसार आरोपी की हरकतों से परेशान होकर उसने देवास से इंदौर तबादला करा लिया। इसके बावजूद राहुल शर्मा अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करता रहा और उसका पीछा करता रहा। महिला ने उसका नंबर ब्लॉक भी कर दिया था, लेकिन आरोपी लगातार संपर्क करने की कोशिश करता रहा।
आत्महत्या की धमकी देकर बनाया दबाव
शिकायत में महिला कॉन्स्टेबल ने बताया कि आरोपी कई बार यह कहता था कि यदि उसने बात नहीं की तो वह आत्महत्या कर लेगा। एक बार वह सरकारी अस्पताल तक उसका पीछा करते हुए पहुंच गया, जहां महिला एक प्रकरण में मेडिकल प्रक्रिया के लिए गई थी। वहां भी उसने बातचीत करने और विवाद करने का प्रयास किया।
कार में बंधक बनाने और मारपीट का आरोप
महिला का आरोप है कि एक दिन आरोपी ने उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया। बाणगंगा क्षेत्र में कार के अंदर उसका मोबाइल छीन लिया और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर कार के दरवाजे लॉक कर दिए और उसके साथ मारपीट की।
इसी दौरान महिला की मां का फोन आया, जिस पर उसने बताया कि उसे कार में बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना मिलने पर महिला के पिता और भाई मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी कार लेकर वहां से फरार हो गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के बाद महिला कॉन्स्टेबल ने थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर बाणगंगा थाना पुलिस ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल राहुल शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




