
टायर फटने के बाद लगी आग
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे चलती बस का अचानक एक टायर फट गया। टायर फटने के बाद चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान घर्षण के कारण बस के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग फैल गई।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही शिप्रा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
बस में सवार सभी यात्रियों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति जल्द सामान्य कर ली गई।
दूसरी बस से भेजे गए यात्री
हादसे के बाद यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उन्हें दूसरी बस की व्यवस्था कर इंदौर के लिए रवाना किया गया। किसी भी यात्री के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में टायर फटने के बाद हुए घर्षण को आग लगने का कारण माना जा रहा है। हालांकि, तकनीकी कारणों की भी जांच की जाएगी ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




