
यह अनुमति महाविद्यालय द्वारा प्रस्तुत आवेदन, निरीक्षण रिपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के परीक्षण के बाद प्रदान की गई है। इसके साथ ही अब प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में 20 अतिरिक्त विद्यार्थियों को एमबीबीएस में प्रवेश का अवसर मिलेगा।

मालवा-निमाड़ के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
एमबीबीएस सीटों में बढ़ोतरी से प्रदेश, विशेषकर मालवा-निमाड़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही भविष्य में क्षेत्र को अधिक प्रशिक्षित चिकित्सक मिल सकेंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
NMC ने दिए आवश्यक निर्देश
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने अनुमति के साथ महाविद्यालय को कुछ अवसंरचनात्मक एवं शैक्षणिक सुधार निर्धारित समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए हैं। आयोग के अनुसार कॉलेज को 90 दिनों के भीतर अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवश्यकता पड़ने पर दोबारा निरीक्षण भी किया जा सकता है।
गुणवत्ता सुधार के लिए रहेगा निरंतर प्रयास
महाविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आयोग द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध पालन किया जाएगा। संस्थान चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।
डीन ने दी टीम को बधाई
इस उपलब्धि पर संस्था की डीन डॉ. अनिता मूथा ने सभी फैकल्टी और स्टाफ को बधाई दी। साथ ही डॉ. एस.के. लिखार (NMC नोडल अधिकारी), अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रदीप मिश्रा और डॉ. पियूषा महाशब्दे को उनके विशेष योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं। यह स्वीकृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




