
घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार अब तक किसी भी पक्ष ने इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
वीडियो बनाने से भी रोका
मारपीट के दौरान मौजूद लोगों ने महिलाओं को रोकने का प्रयास किया। इसी बीच एक महिला वीडियो बना रहे व्यक्ति के पास पहुंची और मोबाइल पर झपट्टा मारकर रिकॉर्डिंग रोकने की कोशिश करती भी दिखाई दी।

थाने पहुंचा युवक, शिकायत दर्ज नहीं
सूत्रों के अनुसार मारपीट का शिकार युवक घटना के बाद स्टेशन रोड थाने पहुंचा था, लेकिन तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई और वह बिना शिकायत दर्ज कराए लौट गया।
पुलिस ने कहा- वीडियो मिलने पर होगी जांच
स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन ने बताया कि अभी तक उनके पास न तो कोई लिखित शिकायत आई है और न ही वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि यदि वीडियो उपलब्ध कराया जाता है तो उसकी जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय व्यापारियों का दावा है कि मारपीट करने वाली महिलाएं क्षेत्र में पहले भी विवादित गतिविधियों को लेकर चर्चा में रही हैं, हालांकि पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




