
भारत में कोरोना मामलों में फिर उछाल: एक्टिव केस 4000 पार, JN.1 वैरिएंट सबसे आम
11 राज्यों में फैला संक्रमण, महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौतें
भारत में अब तक कोविड से 38 मौतें हुई हैं, जिनमें से 31 सिर्फ बीते 4 दिनों में दर्ज की गई हैं। सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र से रिपोर्ट की गई हैं।
कोर्ट ने कहा- महामारी अभी खत्म नहीं हुई
दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि 2023 में लिए गए निर्णयों को लागू करने में कहां कमी रह गई। कोर्ट ने महामारी की अगली लहर के प्रति चिंता जताई।
केंद्र की तैयारी: ऑक्सीजन प्लांट और ICU बेड की समीक्षा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे पूर्व की तैयारियों की समीक्षा करें। कोविड प्रोटोकॉल के पालन पर भी ज़ोर दिया गया है।
वैरिएंट्स की स्थिति: JN.1, NB.1.8.1 सबसे सक्रिय
देशभर में JN.1 सबसे आम वैरिएंट बना हुआ है। इस वैरिएंट की पहचान अगस्त 2023 में हुई थी और इसमें लगभग 30 म्यूटेशन हैं।
JN.1 के लक्षण और प्रभाव
- संक्रमण तेज़ी से फैलता है
- इम्यूनिटी पर असर डालता है
- लक्षण लंबे समय तक रह सकते हैं
IDSP की एडवाइजरी: सतर्क रहें, घबराएं नहीं
IDSP ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल अपनाने की सलाह दी है—जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, और बार-बार हाथ धोना।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137






