
हल्द्वानी: एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की ओर से अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए 266 नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए पटेल चौक, बेलवाल पार्क में कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और सदस्य योगिता बनोला ने किया। इस मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष बलराम हालदार और सदस्य मनीष साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि:
“अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया, जिसमें देश-विदेश के कुल 266 निर्दोष नागरिकों की दुखद मृत्यु हो गई। यह घटना अत्यंत हृदयविदारक, अकल्पनीय और पीड़ादायक है जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।
संस्था ने भारत सरकार से इस दुर्घटना की गंभीर जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की, साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस नीति बनाने की अपील भी की।

🙏 श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख सदस्य:
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, योगिता बनोला, मनीष पंत, हेमंत कुमार साहू, अतुल जायसवाल, पूर्णिमा रजवार, प्रीति आर्या, रेनू कांडपाल, सीमा बत्रा, अमित गोस्वामी, मुकेश साहू, संदीप यादव, धर्मेंद्र साहू सहित संस्था के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
यह श्रद्धांजलि सभा सभी नागरिकों के लिए एकजुटता, संवेदना और सहानुभूति का प्रतीक बनी।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137







