
30 जून 2026 को दर्ज शिकायत के अनुसार, शराब व्यवसाय से जुड़ी लगभग 40 लाख रुपये की नकदी को सुरक्षित रखने के लिए कार्यालय भेजा गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति, जो ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की वेशभूषा में था, ने धमकी देकर पैसों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के कर्मचारी फरदीन की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ में सामने आया कि यह पूरी घटना एक पूर्व नियोजित योजना का हिस्सा थी।

पुलिस के अनुसार, फरदीन ने अपने भाई फैज और साथी असबाब के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। जैसे ही 40 लाख रुपये उसके पास पहुंचे, उसने व्हाट्सएप पर “OK” मैसेज भेजकर अपने साथियों को संकेत दिया। इसके बाद आरोपी डिलीवरी यूनिफॉर्म पहनकर मौके पर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने फरदीन की निशानदेही पर उसके और साथी के घर से पूरी 40 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली है। फिलहाल दोनों अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




