
रतलाम में स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में हुई 40 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि यह वारदात बाहरी हमले की बजाय एक सुनियोजित अंदरूनी साजिश थी, जिसमें फरियादी का ही कर्मचारी शामिल पाया गया।

घटना 30 जून 2026 की है, जब शराब व्यवसाय से जुड़ी लगभग 40 लाख रुपये की नकदी कार्यालय में रखी जा रही थी। इसी दौरान ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की वेशभूषा में आए एक अज्ञात व्यक्ति ने नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया।

पुलिस जांच में CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कर्मचारी फरदीन की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पूछताछ में उसने कथित रूप से स्वीकार किया कि उसने अपने भाई फैज और साथी असबाब के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई थी।
जांच के अनुसार, जैसे ही नकदी उसके पास पहुंची, उसने व्हाट्सएप पर “OK” मैसेज भेजकर अपने साथियों को संकेत दिया। इसके बाद आरोपी ब्लिंकिट की वर्दी पहनकर मौके पर पहुंचे और लूट की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी फरदीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फैज और असबाब फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर पूरी 40 लाख रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है और आगे की जांच जारी है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




