
इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे के साथ पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे टनल का निरीक्षण किया। लगभग 70 फीट नीचे उतरकर उन्होंने टनल के भीतर पुश-ट्रॉली से यात्रा की और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। यह टनल आजादी के बाद पश्चिम रेलवे की सबसे बड़ी निर्माणाधीन रेलवे सुरंगों में से एक मानी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं तथा गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
सावित्री ठाकुर ने कहा कि विकास परियोजनाएं जनता के विश्वास से जुड़ी होती हैं, इसलिए पारदर्शिता, गुणवत्ता और कार्य में तेजी सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे के आधुनिकीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश और धार संसदीय क्षेत्र भी इस विकास अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में रेल संपर्क मजबूत होगा, औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, निवेश आकर्षित होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
निरीक्षण के दौरान धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, पश्चिम रेलवे के डीआरएम अश्विनी कुमार सहित रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और मुख्य अभियंता भी मौजूद रहे।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




