

रतलाम। सालाखेड़ी स्थित 65 बीघा क्षेत्र में फैले रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में 1000 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. महेश पालीवाल ने लाल चंदन का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया तथा परशुराम कल्याण बोर्ड के उज्जैन संभाग प्रभारी अनुराग लोखंडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।कैंपस प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि इस वर्ष महाविद्यालय परिसर में आम की छह प्रजातियों सहित लीची, फालसा, लाल शहतूत, नाशपाती, अमेरिकन रेड व ताइवान पिंक जामफल, आंवला, हाइब्रिड जामुन, मैंगोस्टीन, आड़ू, बेलपत्र, बॉटल पाम, वाटर एप्पल, गोल्डन सीताफल, एप्पल बेर, भगवा अनार, फाइकस और हाइब्रिड चीकू सहित कई प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।उन्होंने बताया कि संस्थान की 30 वर्षों की विकास यात्रा के दौरान परिसर में पहले से ही 2000 से अधिक फलदार एवं छायादार वृक्ष विकसित हो चुके हैं, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ परिसर को शुद्ध एवं हरित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संस्थान को वायु एवं ध्वनि प्रदूषण मुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है तथा धूल से बचाव के लिए मार्गों पर पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं।कॉलेज परिसर में गुलाब, कमल और जरबेरा के उद्यान, सुंदर फव्वारे तथा विभिन्न फ्रूट गार्डन भी विकसित किए गए हैं। पथरीली एवं चट्टानी जमीन होने के बावजूद विशेष प्रयासों से गड्ढे खोदकर मिट्टी भरते हुए सैकड़ों पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया है।कार्यक्रम में मैनेजमेंट प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, टीचर एजुकेशन प्राचार्य डॉ. आर.के. अरोड़ा, फार्मेसी प्राचार्य डॉ. कल्पना पाटीदार, लाइफ साइंस प्राचार्य कपिल केरोल, नर्सिंग प्राचार्य जगदीश डुके सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




