स्वागत समारोह में प्राचार्य मंच के अध्यक्ष आर.एन. के. रावत ने कहा कि सुश्री सिमरन सूर्यवंशी का प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और बेहतर प्रशासनिक समन्वय की आवश्यकता है। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में सुश्री सूर्यवंशी की भूमिका जिले के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी।
इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और नवीन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की अपेक्षा भी व्यक्त की।

📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




