
रतलाम। जिले की नवागत जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सिमरन सूर्यवंशी के पदभार ग्रहण करने पर प्राचार्य मंच, रतलाम द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार एवं शिक्षा के समग्र विकास के लिए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
प्राचार्य मंच के अध्यक्ष आर.एन. के रावत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में सुश्री सूर्यवंशी के अनुभव एवं नेतृत्व का लाभ जिले के शैक्षणिक संस्थानों को मिलेगा तथा शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर प्राचार्य मंच के सदस्य ममता अग्रवाल, श्री समरथ भूरिया, संध्या बोरा, नीरूवर्मा, शशि…

📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




