
रतलाम3 घंटे पहले

रतलाम में खाद, बीज, बिजली और ग्रामीण समस्याओं को लेकर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने बुधवार को रतलाम में जोरदार प्रदर्शन किया। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार करीब 800 से 1000 समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचने निकले।
प्रशासन ने उन्हें शहर के बाहर बंजली बायपास पर रोकने की कोशिश की, लेकिन विधायक समर्थकों के साथ अधिकारियों को चकमा देकर पैदल ही शहर में दाखिल हो गए। दोपहर 2 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन शाम 5 बजे जाकर खत्म हुआ।
बंजली बायपास से पैदल शहर में घुसे विधायक भारत आदिवासी पार्टी के बैनर तले हुए इस शक्ति प्रदर्शन में सैलाना विधानसभा क्षेत्र से 15 से 20 वाहनों में कार्यकर्ता पहुंचे थे। पुलिस ने बंजली बायपास पर उन्हें रोकने का प्रयास किया, जहां अधिकारियों और विधायक के बीच बातचीत भी हुई।
इसी दौरान विधायक कमलेश्वर डोडियार अपने समर्थकों के साथ अचानक पैदल ही शहर की ओर निकल पड़े। अधिकारी उन्हें रोकने के लिए पीछे-पीछे दौड़े, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं रुके।
देखिए तस्वीरें…



अंबेडकर चौराहा और कोर्ट चौराहे पर पुलिस से धक्का-मुक्की शहर में प्रवेश के बाद पुलिस ने अंबेडकर चौराहे पर बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ गए।
इसके बाद कोर्ट चौराहे पर भी पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान बैरिकेड्स गिरा दिए गए और सभी कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ गए।
कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे विधायक और समर्थक पैदल मार्च करते हुए विधायक डोडियार अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया।
किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद विधायक और समर्थक सड़क पर बैठकर धरने पर अड़ गए।

कलेक्टर को बाहर बुलाने की मांग पर अड़े रहे प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर मिशा सिंह को बाहर बुलाने की मांग की। हालांकि प्रशासन की ओर से नवागत अपर कलेक्टर मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेने की बात कही। अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर मौजूद नहीं हैं।
इसके बाद विधायक डोडियार ने करीब एक घंटे तक ज्ञापन का वाचन किया और अधिकारियों के सामने क्षेत्र की समस्याओं को विस्तार से रखा।
8 दिन में समाधान नहीं तो फिर आंदोलन विधायक कमलेश्वर डोडियार ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि आठ दिन के भीतर किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। शाम करीब 5 बजे अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

खाद-बीज खरीदी में लूट और वन विभाग पर लगाए आरोप विधायक डोडियार ने आरोप लगाया कि आदिवासी अंचल के किसान खाद और बीज की खरीदी में अधिकारियों की मिलीभगत के कारण लूट और ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों पर भी आदिवासी किसानों के साथ दमनात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और खराब सड़कों का मुद्दा भी उठाया प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की कमी और जर्जर सड़कों का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक ने कहा कि खराब सड़कों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।दैनि
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




