पिछले 24 घंटों में जिले में सबसे अधिक वर्षा रतलाम शहर में 2.75 इंच दर्ज की गई। इसके अलावा पिपलौदा में 2.20 इंच और जावरा में 2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। जुलाई की शुरुआत से मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है, जिससे जिले के जलाशयों और खेतों में पानी की उपलब्धता बढ़ने लगी है।

हालांकि, 1 जून से अब तक जिले में कुल 6.68 इंच बारिश ही दर्ज हुई है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में हुई लगभग 13 इंच वर्षा की तुलना में करीब आधी है। जिले की सामान्य वार्षिक औसत वर्षा 918.3 मिमी है और अभी तक अधिकांश क्षेत्रों में औसत से कम बारिश हुई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि खरीफ फसलों की बेहतर वृद्धि के लिए आने वाले दिनों में लगातार अच्छी बारिश की जरूरत बनी रहेगी।
मंगलवार सुबह बारिश थमने के बाद आसमान में बादल छाए रहे और धूप-छांव का दौर चलता रहा। दोपहर बाद एक बार फिर हल्की बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने जिले में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से खुले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




