
जांच के तहत कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से दोबारा पूछताछ की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा उनके संपर्क में रही एक महिला को भी नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों का मानना है कि दोनों के बयान ड्रग्स नेटवर्क की कार्यप्रणाली और इसमें शामिल लोगों तक पहुंचने में अहम साबित हो सकते हैं।

गुजरात कनेक्शन की जांच पर फोकस
पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त जांच में ड्रग्स की सप्लाई चेन और आर्थिक लेन-देन का संबंध गुजरात से जुड़ा होने की आशंका सामने आई है। इसी आधार पर इंदौर और गुजरात के कई संदिग्ध लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
तस्करों के खुलासे के बाद बढ़ी कार्रवाई
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 10.1 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार आरोपी इरफान उर्फ गोलू चंदेरी और रॉनी भाई ने पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम लिया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आरोपियों के आमने-सामने बैठाकर कई घंटे तक पूछताछ की थी। प्रारंभिक तथ्यों के सत्यापन के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई, लेकिन जांच लगातार जारी है।
सप्लाई चेन और फंडिंग नेटवर्क की पड़ताल
क्राइम ब्रांच अब पूरे ड्रग्स नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि मादक पदार्थ कहां से लाए जा रहे थे, उनकी सप्लाई किन लोगों के माध्यम से हो रही थी और इस पूरे नेटवर्क की फंडिंग कैसे संचालित की जा रही थी।
अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। यदि जांच में नए तथ्य सामने आते हैं तो इस हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




