
छात्रों के अनुसार, कक्षा में इंटर्न शिक्षिका शुभी जायसवाल ने अंग्रेजी बोलने के लिए कहा। जब कुछ छात्र अंग्रेजी नहीं बोल पाए तो उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। विरोध करने पर शिक्षक रवि पंड्या मौके पर पहुंचे और छात्र शिवेश चौधरी को कक्षा से बाहर ले जाकर कथित रूप से मारपीट की तथा उसकी शर्ट भी फाड़ दी।

पीड़ित छात्र शिवेश चौधरी ने आरोप लगाया कि चौथे पीरियड के दौरान अंग्रेजी नहीं बोल पाने पर पहले महिला शिक्षिका ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद रवि पंड्या ने उसे बाहर ले जाकर पीटा, जिससे उसकी शर्ट भी फट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र स्कूल परिसर के बाहर एकत्र हो गए। एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने नारेबाजी करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। हालात को देखते हुए नीलगंगा और माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्राचार्य विभा शर्मा ने छात्रों और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। उन्होंने लिखित आश्वासन दिया कि महिला शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से विद्यालय से हटाया जा रहा है, जबकि शिक्षक रवि पंड्या के मामले में जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




