
पत्नी और बच्चों से मिलने पहुंचा था पति
घायल भरत जाटवा ने बताया कि वह अशोक नगर से अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने देसाई नगर स्थित ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पत्नी के परिजनों से विवाद हो गया। भरत का आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी के भाई ने उस पर चाकू से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट भी की गई।

पत्नी ने पति के आरोपों को बताया गलत
दूसरी ओर पत्नी रानी जाटवा ने पति के सभी आरोपों को निराधार बताया। रानी के अनुसार, भरत देर रात घर पहुंचा और आते ही विवाद शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि पति ने उसके साथ मारपीट की और बच्चों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। जब उसके माता-पिता और भाई बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
खुद को घायल कर फंसाने का लगाया आरोप
रानी जाटवा का कहना है कि उसके पति ने खुद अपने पैर में चाकू मारकर उसके भाई को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की। उसने यह भी आरोप लगाया कि पति लंबे समय से घरेलू हिंसा करता रहा है और परिवार के खर्च की जिम्मेदारी भी नहीं निभाता।
2021 में हुई थी प्रेम विवाह
रानी ने बताया कि दोनों ने वर्ष 2021 में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से पति मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। उसने आरोप लगाया कि पति बच्चों और परिवार की जिम्मेदारियों से भी लगातार दूरी बनाए हुए है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के बाद दोनों पक्षों के घायलों को चरक भवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सभी के बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




