
पुलिस के अनुसार, पालिका प्लाजा के पीछे स्थित मंदिर के ओटले पर स्थानीय लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक के सिर पर पत्थर से वार किए जाने जैसे गंभीर चोट के निशान मिले।

पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर या घटनास्थल के आसपास की गई हो सकती है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना की जांच के तहत पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपी और घटना के पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




