
सांसद ने अपने पत्र में महाकाल मंदिर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती का आग्रह किया है। उनका कहना है कि मंदिर में हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ने की संभावना है। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।

फिरोजिया ने बताया कि करीब तीन महीने पहले भी उन्होंने इसी मांग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भेजा था। इसके बाद केंद्र सरकार की एक टीम ने उज्जैन पहुंचकर मंदिर परिसर, प्रवेश मार्गों और मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया था। टीम ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन भी किया था।
सांसद ने कहा कि देवास से संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी और उसके कथित नेटवर्क से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने उज्जैन रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से भी चर्चा कर मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया है।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री मोहन यादव से अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। सांसद का कहना है कि आगामी वर्षों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को समय रहते और अधिक सुदृढ़ किया जाना चाहिए।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




