
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने गुरुवार शाम रतलाम के डालूमोदी बाजार चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए NSUI का पुतला दहन किया। परिषद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर भोपाल में NSUI के एक पदाधिकारी पर लगे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने पहले NSUI के पुतले पर चप्पल मारकर विरोध जताया और इसके बाद पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने “NSUI मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

भोपाल की घटना के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन
ABVP पदाधिकारियों के अनुसार, भोपाल में NSUI के पदाधिकारी सुभाष यादव पर उनकी ही संगठन से जुड़ी एक छात्रा द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसी मामले को लेकर विद्यार्थी परिषद प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। रतलाम में भी इसी क्रम में प्रदर्शन आयोजित किया गया।
छात्राओं की सुरक्षा पर उठाई आवाज
ABVP के नगर मंत्री केशव गुर्जर ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच होनी चाहिए तथा यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के पक्ष में खड़ी रही है और आगे भी इसी तरह अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता
प्रदर्शन के दौरान ABVP के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने पीड़िता को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।
ध्यान दें
यह विरोध प्रदर्शन ABVP द्वारा लगाया गया है। समाचार में उल्लेखित आरोप संबंधित पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। इन आरोपों की आधिकारिक जांच जारी है और आरोपों की न्यायिक पुष्टि होना शेष है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




