
रोटरी क्लब रतलाम प्लैटिनम के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय होटल अजंता पैलेस में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. संस्कार कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रथम महिला रो. दीप्ति कोठारी एवं सहायक गवर्नर रो. प्रदीप ओसवाल की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. संस्कार कोठारी ने क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो. गायत्री सोनी, सचिव रो. कमला गुप्ता तथा नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मानवता की निस्वार्थ सेवा ही रोटरी का उद्देश्य
अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. संस्कार कोठारी ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य मानवता की निस्वार्थ सेवा करना है। उन्होंने रोटरी क्लब रतलाम प्लैटिनम द्वारा समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
उन्होंने नई कार्यकारिणी को सदस्यता विस्तार, सेवा प्रकल्पों के प्रभावी संचालन तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा गतिविधियां पहुंचाने के लिए शुभकामनाएं देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
नई कार्यकारिणी से समाज सेवा के नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद
सहायक गवर्नर रो. प्रदीप ओसवाल ने कहा कि इंस्टॉलेशन समारोह केवल पद परिवर्तन का अवसर नहीं, बल्कि सेवा, नेतृत्व और नए संकल्पों की शुरुआत का उत्सव है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी रोटरी के आदर्शों के अनुरूप समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।
निवर्तमान पदाधिकारियों ने सौंपा कार्यभार
समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष रो. डॉ. गीता दुबे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो. गायत्री सोनी को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा। वहीं निवर्तमान सचिव रो. वंदना सोनी ने रो. कमला गुप्ता को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर निवर्तमान पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही क्लब के नए सदस्यों का स्वागत करते हुए मुख्य अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
आभार प्रदर्शन
समारोह में क्लब के सभी सदस्य एवं गणमान्य रोटेरियन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव रो. कमला गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




