
रिश्तेदार के यहां रुका था परिवार
मकान मालिक नीरजसिंह (59) ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे वे अपनी पत्नी के साथ लोटस कॉलोनी स्थित रिश्तेदार के घर जन्मदिन समारोह में गए थे और वहीं रुक गए। रविवार सुबह पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलते ही वे घर पहुंचे, जहां मुख्य गेट, इंटरलॉक और अलमारी के लॉकर के ताले टूटे मिले।

लाखों के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ
चोर घर से सोने की अंगूठियां, टॉप्स, चेन, चांदी के सिक्के, कंदोरे, बच्चों और बड़ों के कड़े, एक घड़ी सहित करीब 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी कर ले गए। इसके अलावा अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद, बाइक की आरसी और एटीएम कार्ड भी बदमाश अपने साथ ले गए।
CCTV में कैद हुए तीन नकाबपोश
पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन नकाबपोश युवक रात करीब 2:26 बजे मकान के बाहर घूमते दिखाई दिए। करीब 3 बजे तीनों वापस जाते हुए भी कैमरे में कैद हुए। फुटेज के अनुसार तीनों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था और उनकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच दिखाई दे रही है।
पुलिस ने शुरू की तलाश
घटना की शिकायत मिलने के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है।
पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने और सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने की सलाह भी दी गई है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137




